आलिया ने रीयल लाइफ में भी रेवती को मां बनाया...
पर्दे पर रेवती ने आलिया की मां का रोल प्ले किया है जिसके बारे में आलिया ने कहा कि रेवती बहुत अच्छी हैं, मुझे तो सच उन में अपनी मां नजर आयीं। इसलिए फिल्म के अंत में, मैंने रेवती के साथ मां-बेटी का रिश्ता बनाया। जिस तरह उन्होंने मेरा चेहरा छुआ, मैंने उनसे एक तरह का अपनापन महसूस किया। उनके साथ काम करने के दौरान मुझे एक अच्छा कलाकार बनने का भी अहसास हुआ..मुझे ऐसा लगा जैसे वह मेरी मां हैं। वह लाजवाब अभिनेत्री हैं।"
जानिए क्यों नहीं होगी लिपलॉक सीन देनी वाली आलिया न्यूड?
मालूम हो कि फिल्म '2 स्टेट्स' में अभिनेत्री रेवती ने एक तमिल महिला की भूमिका निभायी है। लंबे अरसे के बाद रेवती हिंदी फिल्मों में नजर आ रही है। कभी सलमान खान की हिरोईन रहीं रेवती साउथ का एक चर्चित चेहरा है लेकिन हिंदी फिल्मों में उन्हें आशातीत सफलता नहीं मिली है। रेवती को लव, रात, मुस्कुराहट, तम मिले जैसी, हे राम, जैसी फिल्मोंके लिए याद किया जाता है।
फिल्म '2 स्टेट्स' में रेवती के अलावा आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर और अमृता सिंह भी है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक वर्मन हैं और फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। फिल्म चेतन भगत के मशहूर नॉवेल '2 स्टेट्स' में आधारित है। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
