देवदास के दौरान शाहरुख खान को सबसे मुश्किल लगा था धोती संभालना- खुद बताया किस्सा
शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, किरण खेर समेत तमाम सितारो से सजी फिल्म देवदास ने साल 2002 में धूम मचा दी थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी देवदास की रिलीज को 19 साल पूरे हो गए हैं। इस आइकॉनिक फिल्म को सेलिब्रेट करते हुए शाहरुख खान ने प्यारी यादे शेयर कीं, वहीं माधुरी से लेकर जैकी श्रॉफ ने भी पोस्ट लिखा।
शाहरुख खान ने देवदास से अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, सभी देर रातें, और जल्दी सुबह.. कड़ी मेहनत और समस्याएं। लेकिन काम करने में आसानी इसीलिए हुई क्योंकि साथ में गॉर्जियस माधुरी दीक्षित, शानदार ऐश्वर्या राय, जैकी श्रॉफ दादा, किरण खेर साथ में थे। साथ ही पूरी टीम के साथ थे सबसे शानदार और बहुत सहनशील संजय लीला भंसाली। लेकिन एक ही दिक्त थी, धोती बस गिरती रहती थी। सभी के प्यार और स्नेह के लिए शुक्रिया।

वहीं जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर अनदेखी तस्वीरों के साथ लिखा, आज सिर्फ Y से याद नहीं, Y से यकीन भी नहीं हो रहा कि 19 साल हो गए, देवदास को। शुक्रिया बंधुओं जो सभी इस गाथा में साथ में थे।
वहीं इंस्टाग्राम पर माधुरी ने देवदास को दिलीप कुमार को अर्पित किया और लिखा, शानदार यादों को देवदास से साझा कर रही हूं। आज बेशक इस फिल्म को 19 साल हो गए हो लेकिन आज भी एकदम नई फीलिंग देती है। थैंक्यू संजय इन यादों के लिए। पेश है दिलीप कुमार के लिए देवदास की ओर से श्रंद्धाजलि। आप हमेशा हमारे अंदर जिंदा रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











