'क्या सुपर कूल हैं हम' में 'देवदास' का सुपर कूल अंदाज

Kyaa Super kool Hian Hum
मुंबई। एकता कपूर की वयस्क कॉमेडी फिल्म क्या सुपर कूल हैं हम में रितेश देशमुख और तुषार कपूर ने जमकर कॉमेडी की है। इसके संवादों में पहले भाग की ही तरह दोहरे मतलब के शब्दों का प्रयोग किया गया है। साथ ही फिल्म में देवदास फिल्म के भी एक सीन को कॉमेडी के साथ परोसा गया है।

इस सीन में हाथ में शराब की बोतल पकड़े हुए देवदास के भेष में तुषार कपूर के साथ पारो और चंद्रमुखी के भेष में नेहा शर्मा और सारा जेन दियास नज़र आएंगी। पूरे सीन में तुषार कपूर, नेहा शर्मा और सारा ने दोहरे संवादों के साथ मस्ती का मसाला डालने की पूरी कोशिश की है।

फिल्म 'क्या सुपर कूल हैं हम' एकता कपूर की सेक्स कॉमेडी 'क्या कूल हैं हम' का सीक्वल है। सेंसर बोर्ड की तरफ से इस फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया है। टीवी पर फिल्म के प्रोमो रिलीज नहीं किया गया है लेकिन इंटरनेट पर फिल्म के असली प्रोमो ने धूम मचा दी है। फिल्हाल फिल्म इस महीने की 27 तारीख को रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया है और निर्देशन सचिन यार्दी ने किया है।

क्या सुपर कूल हैं हम में तुषार कपूर, रितेश देशमुख, नेहा शर्मा, सारा जेन दियास और अनुपम खेर ने मुख्य किरदार निभाए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X