'वांटेड' को सफलता की तलाश

By Staff
'वांटेड' को सफलता की तलाश

दुर्गेश उपाध्याय

बीबीसी संवाददाता, मुंबई

बेहतरीन डांसर प्रभु देवा निर्देशक के तौर पर अपनी पहली फ़िल्म 'वांटेड' के साथ दर्शकों के सामने हाज़िर हैं. सलमान ख़ान और आयशा टाकिया इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगे.

भारत के माइकल जैक्सन कहे जाने वाले प्रभु देवा की ये फ़िल्म एक एक्शन थ्रिलर है लेकिन इस फिल्म में डांस न हो ये भला कैसे हो सकता है.

लंबे अरसे बाद सलमान किसी एक्शन थ्रिलर में दिखाई देंगे.

प्रभु कहते हैं कि इस फिल्म का निर्देशन करना बहुत ही रोमांचकारी अनुभव रहा.

वे कहते हैं, "लोग समझते हैं कि मैं इस फिल्म को बना रहा हूँ तो इसमें केवल डांस ही होगा लेकिन ऐसा नहीं है, ये एक एक्शन थ्रिलर है लेकिन इतना ज़रुर है कि आपको इसमें बेहतरीन डांस देखने को मिलेगा. इसे बनाते वक़्त थोड़ा तनाव तो था लेकिन हम लोगों ने काफ़ी मेहनत की है और उम्मीद है कि लोगों को फिल्म पसंद आएगी".

'वांटेड' तमिल फिल्म 'पोकिरी' की रीमेक है. दरअसल, ये आइडिया सलमान की तरफ से आया था कि प्रभु देवा एक एक्शन फिल्म बनाएँ जिसमें वो मुख्य भूमिका निभाएँ.

वे कहते हैं कि निर्देशन ज्यादा मुश्किल नहीं था, "इतना ज़रुर था कि फिल्म की रीलिज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होनी थी और वो चुनौती काफी बड़ी थी. मैं खुश हूँ कि मुझे बोनी कपूर जैसे प्रोड्यूसर मिले जिन्होंने मुझे काफी सहयोग दिया".

वे कहते हैं कि "इस फिल्म में सबसे मुख्य चीज़ है इसका मुख्य किरदार जो कि सलमान निभा रहे हैं,जिस किसी ने भी इस किरदार के बारे में सुना उसने इसे पसंद किया और फिर कौन ऐसा है जो सलमान के साथ काम करना नहीं चाहेगा".

सलमान के व्यवहार से निर्देशक प्रभु देवा ख़ासे प्रभावित दिखे, उन्होंने कहा, "मुझसे डायरेक्टर की तरह व्यवहार नहीं किया बल्कि एक छोटे भाई का प्यार दिया. शूटिंग हो या फिर कहीं और उनका व्यवहार हर जगह एक जैसा होता है".

प्रभु देवा इस फिल्म के संगीत निर्देशक साजिद-वाजिद की तारीफ करते नहीं थकते. वो याद करते हुए कहते हैं, "मेरी उनसे मुलाकात पहली बार सलमान भाई के घर पर हुई थी और मैं उनकी मेहनत देखकर दंग रह गया, उन दोनों ने 'वांटेड' के संगीत के लिए काफी मेहनत की है और ऐसे गीत बनाए हैं जो आम लोगों को काफी पसंद आएँगे".

प्रभु देवा को उम्मीद है कि लोगों ने जितना पसंद उनके डांस को किया है, उतना ही उनके निर्देशन को भी करेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X