VIDEO: डीजे पर मटक रही थी भाभी, जैसे ही पड़ी देवर की नजर तो पास जाकर करने लगा... वीडियो वायरल

Devar Bhabhi Wedding Dance Video: देवर-भाभी का रिश्ता बेहद खास होता है जिसे सम्मान के साथ, हंसी-मजाक, मौज-मस्ती भी शामिल होती है। इनके बीच की मौज-मस्ती का सबसे अच्छा नजारा आपको शादियों के मौके पर देखने को मिलता है जब दोनों जमकर एक दूसरे के साथ डांस करते हैं। यूं तो सोशल मीडिया पर देवर भाभी का डांस वीडियो वायरल होता रहता है पर कुछ साल पहले एक वीडियो चर्चा में आया था जो आज भी काफी पसंद किया जाता है और अक्सर वायरल होता रहता है।
यूट्यूब चैनल पर 2020 में एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें डीजे फ्लोर पर एक देवर-भाभी की जोड़ी गजब ढा रही है। दोनों किसी शादी समारोह में हैं जहां वो डांस फ्लोर पर सपना चौधरी के गाने 'गजबन' पर जमकर डांस कर रहे हैं। आपको बता दें कि सपना चौधरी का गाना गजबन बेहद लोकप्रिय हरियाणवीं सॉन्ग है जिसे विश्वजीत चौधरी ने गाया था और इसमें सपना चौधरी ने अपने कमाल परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया था।
वायरल वीडियो में भाई देवर सूट-बूट में नजर आ रहा है जबकि उसकी भाभी साड़ी पहने हुए हैं। दोनों डीजे फ्लोर पर डांस कर रहे हैं और उनके आसपास और भी लोग नाच रहे हैं पर उनका डांस देखने लायक है। दोनों दिल खोलकर नाचते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोगों के अंदर भी उनके डांस को देखकर ऊर्जा आ जा रही है।
आपको बता दें कि ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो चुका है और इसे 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बहुत से लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि देखकर बहुत अच्छा लगा कि दोनों कैसे दिल खोलकर नाच रहे हैं। एक ने कहा कि भारतीय डांस हमेशा ग्रेसफुल होता है। एक ने कहा कि युवक किसी हीरो जैसा लग रहा है, उसे तो फिल्मों में होना चाहिए था। एक ने कहा कि शख्स बेहद हैंडसम है और वो डांस भी बढ़िया कर रहा है। एक ने कहा कि दोनों एक दूसरे के प्रति सम्मानपूर्व डांस कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











