'आम लोगों के लिए बनाता हूँ फ़िल्में': देव आनंद

By Staff

'आम लोगों के लिए बनाता हूँ फ़िल्में': देव आनंद
किसी निर्देशक या कलाकार की फ़िल्म को जब किसी बड़े फ़िल्म समारोह में सराहा जाता है तो उन्हें बेहद ख़ुशी होती है. कई फ़िल्मकार तो ऐसे भी जो फ़िल्में सिर्फ़ इन समारोहों को ध्यान में रखकर ही बनाते हैं.

लेकिन हिंदी सिनेमा के सदाबहार सितारे देव आनंद की सोच एकदम अलग है. देव आनंद कहते हैं की वो ऐसी फ़िल्में बनाते हैं जिनमे समाज के लिए एक सन्देश होता है और जो समाज के हर वर्ग को लुभाती हैं.

साठ साल से हिंदी सिनेमा जगत को समृद्ध कर रहे देव आनंद का 86 साल की उम्र में भी उत्साह कम नहीं हुआ है. उनका कहना है की चाहने वालों का प्यार ही उन्हें इस उम्र में भी फिल्में बनाने की प्रेरणा देता है.

देव साहब कहते हैं की वो ना तो राजनीति में जाना चाहते हैं ना ही किसी ब्रैंड का टीवी पर प्रचार करना चाहते हैं, वो तो सिर्फ़ फ़िल्में बनाना चाहते हैं. और इसलिए वो जल्द ही दर्शकों के लिए ला रहे हैं अपनी अगली फ़िल्म 'चार्जशीट'.

इस फ़िल्म में कई बातें खास हैं. फ़िल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ देव आनंद फ़िल्म में एक सीबीआई ऑफ़िसर की भूमिका में भी दिखाई देंगे. एक लम्बे अंतराल के बाद अभिनेता नसीरुद्दीन शाह इस फ़िल्म में एक खलनायक की भूमिका में होंगे. फ़िल्म में जैकी श्रॉफ़ और दिव्या दत्ता भी हैं.

देव साहब कहते हैं की ये फ़िल्म एक मर्डर मिस्ट्री है. चार्जशीट से बॉलीवुड में कदम रखेंगे दो नए कलाकार. इन कलकारों का नाम बताने से तो देव साहब ने मना कर दिया लेकिन ये ज़रूर बताया की इन दो कलाकारों के रूप में हिंदी सिनेमा को बड़े सितारे मिलने वाले हैं.

उनकी फ़िल्म कम्पनी नवकेतन के साठ वर्ष पूरे हो गए हैं. नवकेतन बैनर तले बनी फ़िल्म 'हम दोनों' का जल्द ही रंगीन प्रिंट रिलीज़ किया जायेगा. 'हम दोनों' का रंगीन प्रिंट 'चार्जशीट' के साथ ही इस साल रिलीज़ किया जायेगा. इस बात से भी देव आनंद बेहद उत्साहित हैं.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X