‘हम दोंनो’ आज की ही फ़िल्म लगती है

By Bbc
‘हम दोंनो’ आज की ही फ़िल्म लगती है

ऋचा शर्मा

बीबीसी संवाददाता

देव आनंद की 1961 की फ़िल्म 'हम दोंनो' अब रंगीन संस्करण में रीलीज़ होगी.

हिंदी फ़िल्मों के सदाबहार हीरो देव आनंद मानते हैं कि 1961 की उनकी फ़िल्म ‘हम दोंनो’ पुराने ज़माने की नहीं बल्कि आज की ही फ़िल्म लगती है.

‘हम दोंनो’ नवकेतन फ़िल्मस बैनर की आखिरी ब्लैक एंड व्हाइट फ़िल्म थी जो अब रंगीन संस्करण में रीलीज़ के लिए तैयार है.

रंगीन संस्करण का नाम ‘हम दोंनो रंगीन’ है. फ़िल्म में देव आनंद का डबल रोल था और उनके साथ नन्दा और साधना ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं.

बीबीसी के साथ ख़ास बातचीत में देव आनंद ने बताया कि फ़िल्म का कलर वर्ज़न बनाने का विचार उनका नहीं था.

उन्होंने कहा, “मैं तो अपनी नई फ़िल्म ‘चार्जशीट’ में व्यस्त हूं. मैंने इस बारे में नहीं सोचा था. मेरे पास हॉलीवुड और हैदराबाद के कुछ लोग आए और उन्होंने कहा कि ‘हम दोंनो’कलर में बहुत अच्छी लगेगी. मैंने कहा कि मुझे कर के दिखाइए. इसका रंगीन संस्करण बहुत ही बढ़िया बना है, फ़िल्म सिनेमास्कोप में भी है. मुझे लगा कि आज की पीढ़ी ने शायद मुझे देखा नहीं होगा तो उनके लिए पचास साल पहले वाले देव आनंद को देखना का मौका है.”

देव आनंद को उम्मीद है कि फ़िल्म को आज भी उतना ही पसंद किया जाएगा जितना पचास साल पहले किया गया था. उन्होंने कहा, “जादू फ़िल्म के अंदर है, गाने वैसे भी लोकप्रिय हैं, तो देखते हैं कि क्या होता है. हम आशा ही कर सकते हैं कि जैसे 1961 में लोगों ने पसंद किया था वैसे ही आज भी पसंद करेंगे.”

इससे पहले ‘मुग़ले आज़म’ और ‘नया दौर’ का रंगीन संस्करण रीलीज़ हो चुका है.

हालांकि देव आनंद ‘हम दोंनो’ के रंगीन संस्करण से ख़ुश हैं लेकिन वो नहीं चाहते कि इसका रीमेक बने. उन्होंने कहा, “मैं रीमेक के बारे में कभी सोचता ही नहीं हूं. जब इंसान किसी फ़िल्म का रीमेक बनाता है इसका मतलब है कि आपका दिमाग़ ख़त्म हो गया, आप पीछे मुड़ कर देखना चाहते हैं, आप आगे कुछ नहीं सोचना चाहते. मैं तो कभी इसका रीमेक नहीं बनाऊंगा.”

‘हम दोंनो रंगीन’ चार फ़रवरी को सिनेमाघरों में पहुंचेगी.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X