Deva Release Date: Valentine's day पर शाहिद कपूर का दिखेगा VIOLENT अवतार, इस दिन रिलीज हो रही है 'देवा'

Deva Release Date: शाहिद कपूर अपनी बेहतरीन अदाकारी और अपने लुक्स के लिए जाने जाते हैं। फैन्स अधिकतर उनकी रोमांटिक फिल्में देखते हैं। चाहें 'कबीर सिंह' हो या 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म में शाहिद के रोमांटिक अंदाज ने फैन्स को दीवाना बना दिया था। बता दें कि जहां इस बार वेलेंटाइन डे के खास मौके पर शाहिद और कृति की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी तो वहीं अब आने वाले 2025 के वेलेंटाइन डे पर आपको शाहिद कपूर को वायलेंट अवतार देखने को मिलेगा।
जी हां, अब इतंजार किस बात का है। तैयार हो जाइए एक रोमांचक फिल्म के लिए, क्योंकि ज़ी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स लेकर आ रहे हैं एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर फिल्म 'देवा,' जिसमें शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज होने जा रही है।
शाहिद कपूर ने हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है इस पोस्टर के शेयर करने के साथ ही शाहिद लिखते हैं- 'एक हिंसक वैलेंटाइन डे के लिए तैयार हो जाइए देवा, 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी!'
बता दें कि इस पोस्ट पर फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा क्या बात है शाहिद नए अवतार में तो वहीं एक्टर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने कमेंट कर फायर इमोजी बनाई है।
सोर्स की माने तो फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद थी, लेकिन शूटिंग में अधिक समय लगने की वजह से फिल्म की रिलीज डेट अगले साल की रखी गई है। बता दें कि जाने-माने मलयालम फिल्म मेकर रोशन एंड्रयूज द्वारा डायरेक्टेड और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा प्रोड्यूसर फिल्म 'देवा' एक एक्शन से भरपूर, थ्रिलिंग ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में जहां शाहिद कपूर एक स्मार्ट लेकिन विद्रोही पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, वहीं, पूजा हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











