..................... Deva first poster out, shahid Kapoor looks amazing - Hindi Filmibeat

Deva Poster Out: 'देवा' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, दिखा शाहिद कपूर का किलर लुक

By Filmibeat Desk
Deva first poster

Deva Poster Out: शाहिद कपूर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'देवा' को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हां, बता दें कि देवा को लेकर शाहिद कपूर खास चर्चाओं में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म देवा का पहला पोस्टर आउट हुआ है। इस पोस्टर ने आते ही फैन्स को क्रेजी कर दिया है।

ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स की आने वाली एक्शन थ्रिलर देवा का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने लगातार अपडेट्स देकर ऑडियंस की एक्साइटमेंट को बनाए रखा है। ऐसे में अब इस फिल्म से शाहिद कपूर का नया जबरदस्त लुक पोस्टर रिलीज करके मेकर्स ने एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

देवा के नए पोस्टर में शाहिद कपूर का लुक काफी दमदार और रॉ लग रहा है। सिगरेट पीते हुए शाहिद का स्टाइल और एटीट्यूड कमाल का दिख रहा है, जिसमें पावर और रफनेस साफ झलक रही है। पोस्टर को और दमदार बनाता है बैकग्राउंड में 90 के दशक के आइकॉनिक अमिताभ बच्चन की झलक। ये नॉस्टेल्जिया के साथ एक गहराई भी जोड़ता है। शाहिद का दमदार लुक और बच्चन की ताकतवर मौजूदगी साथ में मिलकर फिल्म के इंटेंस और धमाकेदार होने की ओर इशारा करती है। इससे शाहिद की दमदार परफॉर्मेंस को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

मशहूर मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन में बनी और ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'देवा' 31 जनवरी 2025 को रिलीज़ होने वाली है। ये एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर है, जो साल की पहली सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। तो इसका मज़ा लेने के लिए तैयार हो जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X