..................... I'm not going to get an Oscar: Dev | ऑस्कर मिलने की उम्मीद नहीं : देव - Hindi Filmibeat

ऑस्कर मिलने की उम्मीद नहीं : देव

By Super

Dev Patel
ब्रिटेन में जन्मे भारतीय अभिनेता देव पटेल ने कहा है कि अपनी पहली फिल्म ''स्लमडॉग मिलिनेयर'' के लिए भले ही वे ''गोल्डन ग्लोब'' सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों के नामांकित किए गए हों लेकिन उन्हें ऑस्कर मिलने की कोई उम्मीद नहीं।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' ने देव के हवाले से लिखा है, "नहीं-नहीं, मुझे ऑस्कर नहीं मिल सकता। मैं तो इसके बारे में सोच भी नहीं रहा हूं। ऐसा सोचने पर मेरा दिमाग चकराने लगता है।"

डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 'गोल्डन ग्लोब' पुरस्कारों की चार श्रेणियों में नामांकित किया गया है। साथ ही इसे प्रतिष्ठित 'स्क्रीनराइटर्स गील्ड' पुरस्कारों के लिए भी नामांकित किया गया है। आलोचकों का कहना है कि इस फिल्म में अपने शानदार अभिनय के कारण देव ऑस्कर जीत सकते हैं।

यह फिल्म भारतीय राजनयिक विकास स्वरूप के उपन्यास 'क्यू एंड ए' पर आधारित है। फिल्म की कहानी झुग्गी में रहने वाले एक युवक की जिंदगी पर आधारित है जो टीवी रिएलिटी शो 'हू वांट्स टू बी ए मिलिनेयर' में जीत जाता है। इस फिल्म को अमेरिका में काफी सराहा जा रहा है।

फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और नई अभिनेत्री फरीदा पिंटो ने भी काम किया है। यह फिल्म भारत में 23 जनवरी को प्रदर्शित होगी।

इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए 'ब्रिटिश इंडिपेंडेंट फिल्म अवार्ड्स' (बीआईएफए) ने देव को सबसे प्रतिभाशाली युवा अभिनेता के सम्मान से नवाजा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X