'हरे रामा हरे कृष्णा आज' बनाएंगे देव आनंद

Dev Anand
बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता देव आनंद अब 1971 में आयी अपनी हिट फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा का अगला भाग बनाने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि वो हरे रामा हरे कृष्णा का अगला भाग बनाएंगे, रीमेक नहीं।

देव आनंद हाल ही में अपना 88वां जन्मदिन मनाया इनकी आने वाली फिल्म चार्जशीट में वो मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। साथ ही उन्होंने हरे रामा हरे कृष्णा की अगली कड़ी पर काम करना भी शुरू कर दिया है। इस फिल्म का नाम हरे रामा हरे कृष्णा आज रखा गया है।

देव आनंद ने कहा, मेरा जीवन पहले जैसा ही है और मैं आज 88 साल की उम्र में जीवन के एक खूबसूरत दौर में हूं। मैं उसी तरह उत्साहित हूं जैसे मैं 20 की उम्र में था। मुझे अभी बहुत सारी चीजें करनी हैं और मैं चार्जशीट के रिलीज होने का इंतजार कर रहा हूं।

दर्शकों की मांग पर ही वो 'रामा हरे कृष्णा आज' पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म पहली वाली फिल्म की अगली कड़ी है। गाईड फिल्म के अभिनेता ने कहा कि वह इस फिल्म में एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आयेंगे। उन्होंने कहा, मैं रीमेक में विश्वास नहीं करता।

इस फिल्म में मेरा प्रशांत का किरदार अलग ही अवतार में है। हर दृश्य नया होगा और यह आज के दौर के मुताबिक होगा। 1971 की पुरानी वाली फिल्म की तरह यह फिल्म भी आज के युवाओं को सामाजिक संदेश देगी। फिल्म में कुछ भावपूर्ण गीत होंगे क्योंकि अच्छे गीतों के बगैर फिल्म हिट नहीं हो सकती।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X