देव डी बहुत रोचक फिल्म हैं : माही गिल

एक सीन में मुझे दरवाजे में धक्का देना था, लेकिन मैं कुछ ज्यादा जोश दिखा बैठी। जिससे दरवाजा टूट गया। इसी तरह के एक अन्य सीन में मैंने नल को कुछ ज्यादा जोर से खींच डाला। जिससे वह अपनी जगह से निकल आया। इसके बाद फिल्म यूनिट के लोगों ने मेरा नाम लेडी सनी देओल रख दिया। यथार्थपूरक अभिनय में विश्वास रखनेवाली माही गिल का मानना है कि तब्बू अभिनीत चांदनी बार के बाद फिल्मों में महिला केंद्रित विषय पर बिंदास फिल्मों में महिला केंद्रित विषय पर बिंदास फिल्मों का एक नया दौर शुरू हुआ।
उन्होंने कहा है कि नये दौर की महिला प्रधान फिल्मों की खास बात यह है कि इसमें आधुनिक भारतीय महिला को परंपरागत बेबस और लाचार की छवि से मुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारतीय महिला की एक नयी परिभाषा अपने अभिनय के जरिये लिखना चाहती हैं। माही ने बताया कि देव डी में मेरा किरदार एक महिला की पारंपरिक छवि से अलग था।


Click it and Unblock the Notifications











