कॉमेडी करने की तमन्ना है: कलकी

फिल्म देव डी ने कलकी को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान दिलाने में कामयाबी दिलाई है। खुद कलकी के शब्दों में, "देव डी के बाद जिंदगी बदल गई है।"
कलकी भविष्य में कुछ खास तरह की भूमिकाएं निभाने की ख्वाहिश रखतीं है। जिनमें सबसे अहम है किसी महाकाव्य पर आधारित फिल्म में नेतृत्व की भूमिका निभाना। यानि की नेता या फिर रानी। इसके अलावा कॉमेडी करने की भी इच्छा रखतीं है।
कलकी विशाल भारद्धाज की फिल्मों की बहुत बड़ी प्रशंसक है। उनका कहना है कि फिल्म मकबूल से लेकर कमीने तक विशाल ने बेहतरीन काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











