देव डी के प्रीमियर में कंडोम बंटे!

By Super

Film Dev D
निर्देशक अनुराग कश्‍यप ने अपनी फिल्‍म देव डी का प्रीमियर कुछ अनोखे ढंग से किया। उन्‍होने इस मौके पर एडस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए निमंत्रण पत्र के साथ कांडोम के पैकेट बांटे।

पहले तो लोगो को लगा कि कोई मजाक कर रहा है लेकिन जब सभी के निमंत्रण पत्र मे कंडोम के पैकेट निकले तो सबको हैरत हुई क्‍योंकि एडस डे में अभी 10 महीने बाकी है।

अनुराग ने अपनी पिछली फिल्‍म नो स्‍मोकिंग के प्रचार प्रसार में ऐसा कोई हथकंडा नही अपनाया था। शायद उस फिल्‍म की असफलता ने उन्‍हें ऐसा कुछ करने के लिए प्रेरित किया हो। इस फिल्‍म में अभय देओल, माही गिल ने मुख्‍य भूमिकाएं निभाई है।

फिल्‍म के बारे में कहा जा रहा है कि यह दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल के एमएमएस कांड पर आधारित है यही नही फिल्‍म को आधुनिक देवदास भी कहा जा रहा है।

इस प्रचार का कितना फायदा अनुराग को मिल पाएगा यह तो वक्‍त ही बताएगा। पर इस तरह के प्रचार से एडस के प्रति जागरूकता फैलाने में जरूर मदद मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X