संगीतप्रधान फिल्म है देव डी: अभय

अभय ने बताया कि 'देव डी' संगीत प्रधान फिल्म है। यह फिल्म भी शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास 'देवदास' पर आधारित है।
अभय ने कहा कि देवदास फिल्म इससे पहले भी बन चुकी है लेकिन 'देव डी' उन फिल्मों से अलग हटकर है। उन्होंने कहा, "समसामयिक विषय पर ऐसी 'देवदास' नहीं बनी है जैसी देव डी होगी।"
'देव डी' छह फरवरी को प्रदर्शित होगी। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म में 18 गीत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











