3डी में आएगी देवानंद की 'हम दोनों'

By Neha Nautiyal

Hum Dono
सदाबहार अभिनेता देवानंद की मशहूर फिल्म 'हम दोनों' (1961) को रंगीन करने की योजनाओं पर पहले ही काम शुरू हो गया है। अब इस फिल्म को 3डी में पेश किए जाने की बात चल रही है।

हॉलीवुड की ब्लैक एण्ड व्हाइट फिल्मों को रंगीन बनाने में विशेषज्ञता प्राप्त लीजेंड फिल्म्स के संस्थापक बैरी सैंड्रयू ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, "'हम दोनों रंगीन' को 3डी में तब्दील करने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इससे यह फिल्म आने वाली पीढ़ियों के लिए लम्बे समय तक सुरक्षित रह सकेगी।"

फिल्म के नए संस्करण को 'हम दोनों रंगीन' नाम दिया गया है। इस फिल्म में देवानंद ने डबल रोल किया है। फिल्म में उनके साथ नंदा और साधना ने अभिनय किया था। पचास साल पहले प्रदर्शित हुई इस फिल्म का रंगीन संस्करण 28 जनवरी को विदेशों में प्रदर्शित होगा जबकि भारतीय सिनेमाघरों में चार फरवरी को इसका प्रदर्शन होगा।

इस फिल्म के गीत 'मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया' और 'अभी ना जाओ छोड़कर' आज भी युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं। इन गीतों को रंगीन बनाने के लिए 65,000 रंगों का इस्तेमाल किया गया है। देवानंद व फिल्म के नए रूप से प्रभावित सैंड्रयू अब इसे 3डी में तब्दील करने पर विचार कर रहे हैं।

देवानंद ने उम्मीद जताई है कि जिस युवा पीढ़ी ने इसे नहीं देखा है उसे भी 1961 की इस फिल्म का नया रूप पसंद आएगा। विजय आनंद ने इस फिल्म की पटकथा लिखी थी और अमरजीत ने निर्देशन किया था। नवकेतन फिल्म्स के बैनर तले इसका निर्माण हुआ था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X