हसीन जादूगर थे देवसाहब: लता मंगेशकर

जिन्होंने देव साहब के साथ बिताये पलों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अब तक की जिंदगी में देव आनंद जैसा व्यक्ति नहीं देखा जिसने कभी जीवन में कोई अफसोस नहीं किया। लता जी ने कहा कि उनकी नजर में देव आनंद फिल्मी दुनिया के सबसे हैंडसम हीरो में से एक थे। वो तो एक हसीन जादूगर थे जिनका नशा हर किसी के सिर चढ़ कर बोलता था। वो बेहद ही सलीकेदार इंसान थे। उन्हें पता था किसी महिला और सहयोगी से कैसे बात करनी चाहिए।
वक्त बदला, फिल्मों का दौर बदला लेकिन किसी ने भी देव साहब के जज्बे में कोई कमी नहीं की। लता ने भावुक होकर बोला कि देव साहब कहा करते थे कि वो कभी हार नहीं मानेंगे। इसलिए वो काम करते हैं, क्योंकि काम सक्रिय बनाए रखता है और शायद यही कारण था कि वो अपने जीवन की अंतिम सांस तक फिल्मों से जुड़े रहें।


Click it and Unblock the Notifications











