Dev Anand- नहीं रही देव आनंद की आखिरी निशानी, इतने करोड़ में बिक गया जुहू वाला बंगला!

देव आनंद... एक ऐसा नाम जो शायद ही आज की जनरेशन ने सुना होगा। एक दौर था जब वो सुपरस्टार हुआ करते थे और फैन फॉलोविंग इतनी शानदार थी कि लड़कियां उनको देखकर बेहोश हो जाती थीं। आज वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन लोग उनकी फिल्मों के जरिए उनको याद रखेंगे।
इस वक्त देव आनंद को लेकर एक खबर सामने आ रही है जो कि हैरान करने वाली है। पता चला है कि उनका जुहू वाला बंगला बिक चुका है और इसकी कीमत 400 करोड़ है। 1965 और 70 के दशक के इस सुपरस्टार की आखिरी निशानी भी मुंबई से खत्म हो चुकी है।
एक लीडिंग पैपराजी पेज ने इस खबर को बताते हुए लिखा है, ''देव आनंद का मुंबई के पॉश उपनगर जुहू में स्थित बंगला बिक गया है। यह वह घर था जहां महान अभिनेता ने अपने जीवन के अधिकांश वर्ष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बिताए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बंगला एक रियल एस्टेट कंपनी को बेच दिया गया है। डील भी हो चुकी है और कागजी कार्रवाई भी चल रही है। इसे लगभग 400 करोड़ रुपये में बेचा गया है क्योंकि यह इलाके के प्रमुख उद्योगपतियों के बंगलों के साथ एक प्रमुख स्थान है। इस जगह की जगह अब 22 मंजिल लंबा टावर लगाया जाएगा।''
इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं। देव आनंद का जन्म 26 सितंबर 1923 में सकरगढ़ तहसील में हुआ था। उन्होने अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाई और पूरे देश में मशहूर हो गए। 90 वर्ष की आयु में 3 दिसंबर 2011 में उन्होने अपनी अंतिम सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया।


Click it and Unblock the Notifications











