देवसाहब का अंतिम संस्कार 10 दिसंबर को

देवानंद की अंतयोष्टि शनिवार सुबह होगी। अंतिम संस्कार के बाद दोपहर दो बजे उनकी याद में भारतीय विद्या भवन में शोक सभा रखी जाएगी।
देवसाहब ने लंदन में 3 दिसंबर की रात को अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई लेकिन लंदन के नियम के मुताबिक उनके शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जिसमें कम से कम 6-7 दिन लग गये।
इसलिए देव साहब का अंतिम संस्कार शनिवार यानी 10 दिसंबर को होगा। उनकी पत्नी कल्पना कार्तिक और उनकी बेटी फिलहाल लंदन पहुंच चुके हैं। बॉलीवुड के सदाबहार हीरो के जाने से सभी शोकग्रस्त हैं। सबका यही कहना है कि भले ही देव साहब हमसे जुदा हो गये हैं लेकिन अपनी फिल्मों और सुनहरी यादों के जरिये वो हमेशा हमारे बीच में मौजूद रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











