लंदन में देव साहब का अंतिम संस्कार आज

आपको बता दें कि सदाबहार हीरो देव आनंद का शनिवार रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 88 साल के थे। उन्होंने अंतिम सांस लंदन में ली, जहां वो अपना चेक-अप कराने गये थे। देव साहब के जाने से बॉलीवुड समेत पूरा भारत शोक में डूबा हुआ है।
लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि देव साहब उनके बीच में नहीं रहे हैं। जिंदगी को बड़े ही सकारात्मक ढंग से जीने वाले देवानंद ने सिनेमा की उन ऊंचाइयों को छुआ है जहां पहुंचना हर किसी के बस में नहीं होता है।
जिसके चलते ही देवानंद को साल 2001 में प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान से विभूषित किया गया था। 2002 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होंने वर्ष 1949 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी नवकेतन इंटरनेशनल फिल्म की स्थापना की और 35 से ज्यादा फिल्मों का निर्माण किया।


Click it and Unblock the Notifications











