अब अमिताभ देगें सफाई टिप्स, कहेंगे स्वस्थ रहो खुश रहो इंडिया..
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अमिताभ के अभिनय के अलावा भी अमिताभ में बहुत सारी खूबियां है। अमिताभ की आवाज औप व्यक्तित्व में वो मोहपाश है जिसके जरिेये अमिताभ की बात ना चाहते हुए भी लोग सुनने को बेकरार हो जाते हैं।
बिग बी बने 'बनेगा स्वच्छ इंडिया' के एंबेसडर
इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए डिटॉल ने गुरुवार को महानायक अमिताभ बच्चन को अपने स्वच्छता अभियान 'बनेगा स्वच्छ इंडिया' का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया। डिटॉल ने कहा कि उन्हें लगता है कि अमिताभ का चेहरा और आवाज लोगों को स्वच्छ और इंडिया को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।
अमिताभ बोले कि हर खास भी आम होता है...उसकी भी लाइफ होती है..
जिसके जवाब में अमिताभ ने कहा कि अगर उनका चेहरा और आवाज इस नेक काम में मदद कर पाए, तो उन्हें गर्व होगा। इस पंचवर्षीय कार्यक्रम का उद्देश्य देश में स्वच्छता और सफाई की बढ़ती जरूरत पर जोर देना है।
अमिताभ ने इस मौके पर और भी बहुत कुछ कहा, जिसको जानने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...


Click it and Unblock the Notifications