A लिस्टर बॉलीवुड एक्टर ने 2 बच्चों के बाद 20 सालों तक कई हीरोइनों के साथ बनाए संबंध, फिर बीवी ने...

Bollywood Detective Tanya Puri: बॉलीवुड के काफी सारे एक्टर्स और अभिनेत्रियां हैं जिनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर कई बार खुला से हो चुके हैं। लेकिन आपको बता दें कि प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी ने एक मशहूर बॉलीवुड एक्टर के मल्टीपल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की पोल खोल दी थी।

Bollywood Detective Tanya Puri

दरअसल तान्या द्वारा खुलासा किया गया था कि इस अभिनेता की पत्नी ने उनकी जासूसी करवाई और उसमें पता चला कि उनके कई सारे यंग हसीनाओं के साथ में अफेयर्स हैं। डिटेक्टिव द्वारा दावा किया गया कि अभिनेता के बच्चों को भी उनकी इस हरकत के बारे में पता चल चुका था।

सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान तान्या ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं एक ऐसे कपल के बारे में बात कर रही हूं जो ज्यादा उम्र का नहीं है। साल 2000 में दोनों की शादी हुई थी। जिसमें पति खुलेआम धोखा देता है और काफी सारी यंग एक्ट्रेसेस के साथ में संबंध भी रखता है। उसने दो से तीन फिल्में की है जिसमें यंग हसीनाओं के साथ उनके संबंध होने के मामले भी सामने आ चुके हैं।"

कई औरतों के साथ में बनाए संबंध

डिटेक्टिव तान्या ने आगे कहा कि "उनकी पत्नी को इस बारे में पता चल गया और उनके बच्चों को भी पता है। उनके दो बड़े बच्चे इंडस्ट्री में है और बच्चों को अच्छी तरीके से पता है कि उनके पिता क्या करते हैं। लेकिन कैमरे के सामने वह एक परफेक्ट कपल बनकर रहते हैं। उनकी पत्नी भी बहुत एजुकेटेड है लेकिन पति देसी मुंडा है। कैमरे के सामने वह एक दूसरे के साथ अच्छा बर्ताव करते हैं लेकिन परदे के पीछे उन्होंने कई औरतों के साथ में संबंध बना रखे हैं।"

एक्टर ने बीवी के सामने किया कुबूल

डिटेक्टिव तान्या ने आगे बताया कि "उनकी पत्नी ने ही उन्हें बताया कि हमने एक डिटेक्टिव रखा था और हमें सब कुछ पता चल गया है। तब एक्टर ने सब कुछ स्वीकार किया लेकिन उनके बर्ताव में बहुत वक्त से पता चल रहा था कि वह इंवॉल्वड है। अचानक से आप बहुत ज्यादा ट्रैवल करने लग जाते हो और आपके फिल्म शेड्यूल जहां है भी नहीं वहां पर आप जाने लगते हो। यंग एक्ट्रेसेस जिनका काम चाहिए होता है तो उनके साथ में उनसे अफेयर करते थे।"

सब कुछ जानकार भी बीवी ने किया माफ

तान्या ने बताया कि बॉलीवुड एक्टर के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के बाद में बीवी का क्या रिएक्शन था। डिटेक्टिव ने बताया कि "उनके लिए फिजिकल इंटिमेसी किसी और के साथ में होना चीटिंग नहीं थी। इसी वजह से उन्होंने अपने पति को माफ किया लेकिन शायद उनका सब्र भी टूट गया था। ऐसा इसीलिए क्योंकि बच्चे इंवॉल्व हो गए थे और जब बच्चे हिस्सा बन जाते हैं तो उनके लिए बहुत शर्मनाक हो जाता है। लेकिन जब एक्टर की पत्नी ने उनसे पूछा तो उन्होंने वादा किया कि वह यह सब छोड़ देंगे लेकिन अब उन्होंने छोड़ा है या नहीं इस बारे में नहीं पता।"

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X