Opps..डिटेक्टिव ब्योमकेस बख्शी की कहानी LEAK..दिबाकर बनर्जी नाराज!
[बॉलीवुड न्यूज] इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' इस शुक्रवार रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेकिन अफसोस रिलीज होने से बस दो दिनों पहले ही एक बड़ी गड़बड़ हो गई और निर्देशक के महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया।
जी हां, दिबाकर बनर्जी ने फिल्म के संस्पेंस को बनाकर रखने के लिए न जाने क्या कुछ किया। यहां तक की ट्रेलर में उन्होंने बड़ी खूबसूरती के साथ विलेन को छिपाकर रखा। लेकिन आपको बता दें, रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का न सिर्फ ट्विस्ट बल्कि विलेन भी रिवील हो गया है।
5 कारण: क्यों देंखे डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी
सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म में विलेन को अब तक छिपाकर रखा गया था। लेकिन खबरों के मुताबिक, एक वीडियो लीक की गई है, जिसमें विलेन का चेहरा साफ देखा जा सकता है। इसके साथ ही फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्से को भी वीडियो में शामिल किया गया है।
बहरहाल, अब निर्देशक काफी गुस्से में हैं। क्योंकि उम्मीद है कि यह वीडियो सेट पर ही किसी क्रू मेंबर ने लीक की है। वहीं, यह भी मुमकिम है कि यह खबर महज एक अफवाह हो, जिसे फिल्म की पब्लिसिटी के लिए भुनाया जा रहा हो।


Click it and Unblock the Notifications














