"अब तो जागो! इंडस्ट्री में तुम्हारा कोई नहीं है" एक्टर का सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर बड़ा बयान
फिल्म "डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी" में सुशांत सिंह राजपूत संग "पाताल लोक" के नीरज काबी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। नीरज काबी ने सुशांत के जाने के बाद एक ऐसा दर्दनाक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद सभी का ध्यान इस पर जरूर जाता है। नीरज काबी का मानना है कि सुशांत जैसे यंग एक्टर की सुसाइड दूसरों कलाकारों के लिए एक संकेत हैं। उनका मानना है कि लोगों को अब समझ जाना चाहिए। बता दें नीराज काबी हाल में ही अनुष्का शर्मा की पाताल लोक में संजीव मेहरा के किरदार में नजर आए। एक पत्रकार के रोल में उनकी धमाकेधार परफॉर्मेंस की जमकर प्रशंसा हुई थी।
14 जून सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर सभी को हैरान कर दिया। उनके परिवार से लेकर प्रशंसक अभी तक इस गम में हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि एक्टर को ऐसा दर्दनाक कदम उठाना पड़ा। हालांकि अब तक ये सामने आया है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में था। वहीं कंगना रनौत, शेखर कपूर समेत कई स्टार्स ने इस आत्महत्या पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं अभय देओल से लेकर आयशा टाकिया, रवीना टंडन जैसे सेलेब्स भी बॉलीवुड पर सवाल खड़े करते नजर आए।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











