दुश्मनों पर गोलियां बरसाते अनिल कपूर- RACE 3 का जबरदस्त एक्शन, धमाकेदार!
निर्माता रमेश तौरानी ने पहले ही बता दिया है कि रेस 3 इस फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों से काफी अलग होने वाली है। रेस और रेस 2 में जहां अनिल कपूर ने इंस्पेटर में किरदार निभाया था। वहीं, सलमान खान की फिल्म रेस 3 में अनिल कपूर एक बिजनेसमैन बने हैं। फिल्म में इनका अहम किरदार है। हाल ही में फिल्म से अनिल कपूर की इंट्रो सीन का खुलासा हुआ है, जहां वे फुल एक्शन अवतार में नजर आएंगे।
आमिर खान की तस्वीर पर बुरी तरह भड़क उठे लोग, कहा- 'कुछ तो शर्म को..'
अपनी इंट्रो सीन में अनिल कपूर कार से दुश्मनों का पीछे करते दिखेंगे.. साथ ही फायरिंग और जबरदस्त स्टंट सीन का तड़का भी होगा। रेमो डिसूजा के बताया कि पहले इस सीन को छोटे स्तर पर शूट करने वाले थे। लेकिन फिर हमने निर्णय लिया कि इस सीन को काफी बड़ा बनाया जाए। बता दें, इस सीन के लिए अनिल कपूर ने बॉडी डबल का इस्तेमाल भी नहीं किया है।

अनिल कपूर का यह धमाकेदार इंट्रो सीन अबु ढ़ाबी में फिल्माया गया है, जिसके लिए उन्होंने कुछ दिनों की ट्रेनिंग भी ली थी। रेस 3 में सिर्फ सलमान खान ही नहीं.. बल्कि अनिल कपूर, जैकलीन, डेजी, बॉबी.. सभी सितारे जबरदस्त एक्शन अंदाज में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications