2018 की सबसे बिग बजट फिल्म.. दो सुपरस्टार्स के साथ.. जानें शूटिंग DETAILS
आमिर खान- अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग 5 जून से शुरु होने वाली है। यहां जानें पूरी डीटेल।
यशराज बैनर की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' अब फ्लोर पर आने ही वाली है। आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख स्टारर इस फिल्म की शूटिंग 5 जून 2017 से यूरोप में शुरु कर दी जाएगी।
'खान' सुपरस्टार ने बता दिया.. असली BOX OFFICE किंग कौन है!
रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म की शूटिंग दक्षिण यूरोप के माल्टा से शुरु होगी। जहां शूटिंग के लिए दो बड़े जहाज बनाए गए हैं। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, ये दो जहाज के माल्टा के समुद्र किनारे रखा गया है। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग इसी लोकेशन पर की जाएगी.. जिसे तैयार करने में दो महीने का वक्त लगा है।

इन जहाजों को 18वीें शताब्दी के स्टाइल में बनाया गया है। इंटरनेश्नल क्रू की मदद से यह पूरा सेट तैयार किया गया है। सूत्रों की मानें तो इस लोकेशन पर जबरदस्त एक्शन सीन शूट होने वाला है।
अफवाहों में है कि ये हॉलीवुड फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन पर आधारित है। लेकिन आमिर खान ने इससे इंकार किया है और कहा है कि 100 से ज्यादा एक्शन एडवेंचर फिल्में बन चुकी हैं। लेकिन सब अलग हैं। हमारी भी इसी जोनर की फिल्म है.. लेकिन किसी और फिल्म से कोई लेना देना नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications