DETAILS: दूसरी बाहुबली बनने को तैयार.. सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'
सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' चीन में काफी बड़े तौर पर रिलीज होने वाली है। यह चीन में रिलीज होने वाली भारत की सबसे बड़ी फिल्म भी हो सकती है।
बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक धमाकेदार रिकॉर्ड्स बना रही है। लेकिन बता दें, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' के साथ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस बादशाह बनने के लिए तैयार हैं और इसके लिए उन्होंने जबरदस्त प्लानिंग भी कर रखी है।
सलमान खान की 'टाईगर जिंदा है'.. धमाकेदार रिकॉर्ड के लिए तैयार!
जैकी चैन और सोनू सूद स्टारर फिल्म कुंग फू योगा भले ही भारत में फ्लॉप रही.. लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1200 करोड़ का बिजनेस किया है। शायद यही आंकड़े देखते हुए सलमान खान ने चीन की ओर कदम बढ़ाया है।

सूत्रों की मानें तो सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट की रिलीज चीन में अब तक की सबसे बड़ी रिलीज के तौर पर करने की तैयारी चल रही है। यह फिल्म भारत और चीन में एक साथ रिलीज की जाएगी। लिहाजा, दोनों देशों का कलेक्शन मिलाकर उम्मीद की जा रही है कि ट्यूबलाइट बाहुबली से टक्कर ले पाएगी।


Click it and Unblock the Notifications