DETAILS: सलमान खान की 'सुल्तान'.. ट्रेलर के साथ ही धमाका की तैयारी!
सलमान खान की फिल्म सुल्तान का ट्रेलर 24 मई को रिलीज होने वाला है। जी हां, कोई शक नहीं सलमान फैंस इस खबर से क्रेजी हो चुके हैं। आखिर सुल्तान इस साल बहुप्रतीक्षित फिल्म जो है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं।
सुल्तान का टीजर तो धमाका कर ही चुका है। बहरहाल अब बारी है ट्रेलर की। फिल्म में सलमान खान, अनुष्का शर्मा और रणदीप हुडा मुख्य किरदारों में हैं। सुल्तान का ट्रेलर सोनी चैनल पर शाम 7 बजे T20 Extra Innings के दौरान दिखाया जाएगा। इसे सोनी SIX, सोनी MAX और सोनी ESPN पर दिखाया जाएगा।
[सलमान- शाहरूख फैंस के लिए 'सुल्तान' झटका.. ]
बता दें, फिल्म 6 जुलाई (बुधवार) को रिलीज कर दी जाएगी। यानि की फिल्म के पास कमाने के लिए पूरे 5 दिन रहेंगे। इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज की जा रही है।
सुल्तान यशराज बैनर के तले रिलीज हो रही है। लिहाजा, फिल्म को वर्ल्डवाइड शानदार रिलीज मिलेगी। बता दें, फिल्म को उत्तरप्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। बहरहाल, उम्मीद करते हैं सुल्तान ट्रेलर फैंस की उम्मीदों को बढ़ा जाए।
यहां जानें सलमान खान की सुल्तान में क्या है खास-


Click it and Unblock the Notifications

