एक ब्लॉकबस्टर के साथ साथ.. खान सुपरस्टार का अगला ब्लॉकबस्टर प्लान!
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद आमिर खान राकेश शर्मा बॉयोपिक पर काम शुरु करने वाले हैं। यहां जानें फिल्म से जुड़ी बातें।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हैं.. और रहेंगे। एक साल में एक फिल्म करने वाले इस खान सुपरस्टार के हाथों में फिलहाल दो फिल्में हैं। पहली ठग्स ऑफ हिंदुस्तान.. दूसरी राकेश शर्मा बॉयोपिक..
धमाकेदार एक्शन के साथ 'टाईगर' सीक्वल.. FINAL हो गईं ये एक्ट्रेस!
कोई शक नहीं कि दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती हैं। शायद बॉलीवुड को नई दिशा भी दे सकती है। खैर, यहां हम बात बात करने वाले हैं राकेश शर्मा बॉयोपिक पर.. जिस पर हल्की फु्ल्की चर्चा शुरु हो चुकी है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का फाइनल नाम है- सारे जहां से अच्छा। भारत के पहले अंतरिक्षयात्री राकेश शर्मा पर आधारित इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं आमिर खान। और खबरों के अनुसार, आमिर इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करना चाहते हैं।
सूत्रों के अनुसार, आमिर इस फिल्म को काफी बड़े तौर पर तैयार करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने काफी प्लानिंग भी कर रखी है। आमिर फिल्म से जुड़ी हर चीज अपने हाथों में चाहते हैं.. यहां तक की कास्टिंग भी। लिहाजा, उन्होंने खुद ही फिल्म प्रोड्यूस करने का जिम्मा उठाया है।


Click it and Unblock the Notifications











