DETAIL: 'बजरंगी भाईजान' में ऐसा है करीना कपूर का किरदार

[बॉलीवुड न्यूज] कबीर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ईद के मौके पर रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग कश्मीर में पूरी हुई है, लिहाजा अब दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यूं तो किसी फिल्म के लिए सलमान खान का नाम ही काफी है, लेकिन इस फिल्म के साथ लोगों को खासी उम्मीदें हैं। कहा जा रहा है, बजरंगी भाईजान में सलमान काफी अलग अवतार में नजर आएंगे।

वहीं, सलमान खान के साथ फिल्म में दिखेंगी करीना कपूर। हमें पता है कि फिल्म में सलमान एक मुस्लिम बने हैं, जो एक छोटी बच्ची को उसके परिवार से मिलाने की कोशिश करते हैं। बहरहाल, बता दें, फिल्म में करीना कपूर ब्राह्मण लड़की बनी हैं, जो कि लखनऊ की है, लेकिन दिल्ली के चांदनी चौक में रहती है।

फिल्म में करीना के किरदार का नाम रसिका है। फिल्म में करीना और सलमान दिल्ली में ही मिलते हैं। दोनों कुछ समय साथ रहते हैं, लेकिन बिल्कुल अलग अलग विचारधारा के होने की वजह से दोनों अलग हो जाते हैं।

DETAILS: जानें क्या है सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'..

करीना कपूर ने एक पाकिस्तानी मैगनीन के साथ इंटरव्यू करते हुए अपने रोल के बारें में खुलासा किया था। जबकि फिल्म के दूसरे किरदार नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने अब तक चुप्पी साध रखी है।

फिल्म में करीना कपूर सिर्फ 15-20 मिनट के लिए नजर आएंगी। लेकिन इससे आगे आपको बता दें, करीना फिल्म की शुरूआत और फिर सीधे क्लाइमेक्स में ही नजर आएंगी। इस खबर से करीना के फैंस थोड़े निराश हो सकते हैं।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X