Pk पर करते रहिए केस पर केस, आमिर- हिरानी तो मना रहे हैं Success पार्टी
तमाम कंट्रोवर्सी भी आमिर खान की फिल्म 'पीके' को बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने से नहीं रोक पाई। या यूं कह लें कि इन खबरों ने ही पीके को सफलता की सीढ़ियां चढ़ने में मदद ही की। बहरहाल, जब फिल्म अंधाधुंध कमाई कर रही है, 100 से 200, 300 से 500 करोड़ कल्ब में एंट्री ले चुकी है तो फिर इस सफलता पर जश्न मनाना तो बनता है।

पीके की सफलता को देखते हुए फिल्म की टीम ने एक सक्सेस पार्टी ऑरगनाइज की। जिसमें बी-टाउन के तमाम सितारों की मौजूदगी दिखाई दी। अर्जुन कपूर, इमरान खान, इम्तियाज अली, फरहान अख्तर, जोया अख्तर, रणबीर कपूर के साथ फिल्म पीके के सभी सितारे पार्टी में काफी उत्साहित दिखे। खासकर आमिर खान और राजकुमार हिरानी काफी खुश नजर आ रहे थे।
वैसे जैसा माहौल पार्टी में दिखा, ठीक उसके उलट माहौल देश के अन्य हिस्सों में पीके को लेकर है। फिल्म के निर्माता, निर्देशक, अभिनेताओं पर कई केस दर्ज हैं। फिल्म पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सिनेमाघरों में पोस्टर्स फाड़ना, तोड़फोड़ करना पीके के लिए आम हो गया है। लेकिन फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी और एक्टर आमिर खान इन परेशानियों से काफी दूर नजर आ रहे हैं। शायद उन्हें देश के कानून पर पूरा भरोसा है।
पढ़ें- कहानी की Band, पीके
आपको बता दें, पीके बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। और अगर यूं ही कंट्रोवर्सी चलती रहे तो शायद कमाने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा। इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से काफी मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। लेकिन जब से कंट्रोवर्सी ने फिल्म का दामन थामा, बॉक्स ऑफिस पर पीके चमक उठी।
पढ़ें- Pk, राजकुमार हीरानी से हमारे 6 सवाल
पीके की सक्सेस पार्टी में आमिर अपनी पत्नी किरण राव के साथ आए थे। और सबके साथ उन्होंने फोटो भी खिंचाई। जबकि अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत पार्टी से गायब दिखे।


Click it and Unblock the Notifications