100 करोड़ क्लब के लिए नहीं लोगों के लिए बनायी 'बॉस',
जिसकी वजह से फिल्म के हीरो और फिल्म के सह निर्माता अक्षय कुमार काफी खुश हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि वह बॉस' के पहले दिन की कमाई से काफी खुश हैं और लोगों के मुंह से मिल रही प्रतिक्रियाओं से मैं काफी गौरवान्नित महसूस कर रहा हूं।
आपके काम की सही कद्रदान और जज जनता होती है जिसकी पसंद-नापसंद पर आपकी कामयाबी टिकी होती है। मालूम हो कि अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' को समीक्षकों ने सराहा नहीं है। समीक्षकों की राय में फिल्म में काफी पेंच हैं जो कि कहानी को उलझा कर रख देते हैं। लेकिन दर्शकों के उत्साह ने फिल्म को पहले दिन अच्छी ओपनिंग दी है, जो कि अक्षय के लिए काफी है। फिल्म की रिलीज से पहले ही अक्षय ने साफ कर दिया था कि वह फिल्म के सौ करोड़ की कमाई के बारे में नहीं सोच रहे हैं।
गौरतलब है कि बुधवार को देशभर में 3000 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई फिल्म 'बॉस' में लीड रोल अक्षय के अलावा अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, रोनित राय, शिव पंडित और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने निभाया है। फिल्म के निर्देशक एंथनी डीसूजा है। फिल्म के दो गानों में सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आ रही हैं और दोनों ही गाने म्यूजिक चैनलों पर धूम मचाये हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
