..................... Despite extreme weather conditions, Ali Abbas Zafar continues recce for Salman Khan's Bharat - Hindi Filmibeat

सलमान खान का 2019 ईद धमाका, #FirstPic आपको बहुत खुश कर देगी

सलमान खान स्टारर भरत/भारत की तैयारी बड़े ज़ोर शोर से चल रही है। माना जा रहा है कि फिल्म 2019 के ईद पर रिलीज़ होगी और अली अब्बास ज़फर एक दम दिल और जान से फिल्म की तैयारी कर रहे हैं।

और इस तैयारी की पहली तस्वीर देखकर आप समझ जाएंगे कि फिल्म के लिए कितनी तेज़ी से काम चल रहा है। भारी बर्फबारी के बावजूद, फिल्म के लिए लंदन में लोकेशन ढूंढी जा रही है।

despite-extreme-weather-conditions-ali-abbas-zafar-continues-recce-for-salman-khan-s-bharat

सलमान खान और अली अब्बास ज़फर अपने 300 करोड़ की तिकड़ी पूरा करने की तैयारी में जुट गए हैं। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे अतुल अग्निहोत्री।

फिल्म एक कोरियन फिल्म - ओड टू माय फादर का रीमेक है। गपशप गली में उड़ती उड़ती खबर है कि सलमान ने ट्यूबलाइट के बाद ही अतुल का अगला प्रोजेक्ट करने का वादा किया था।सलमान ने खुद अली को इसे डायरेक्ट करने के लिए कहा।

इतना ही नहीं, सलमान ने अली को भरोसा दिलाया कि ये फिल्म उन्हें ही डायरेक्ट करनी चाहिए। एक बात तो तय है कि सलमान और अली परफेक्ट जोड़ी बन गए है। सलमान को पता है कि अली क्या कर सकते हैं और अली को पता है कि सलमान से क्या क्या करवाया जा सकता है।

ये फिल्म, ओड टू माय फादर नाम की एक कोरियन फिल्म का रीमेक है। फिल्म 2019 में रिलीज़ होगी और ईद पर तहलका मचाएगी।

यहां देखिए सलमान की कितनी फिल्में रीमेक थीं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X