OMG चोटिल घुटना लेकर 'गुंडे' का प्रचार कर रही हैं प्रियंका

14 फरवरी को यशराज बैनर की फिल्म 'गुंडे' रिलीज होने जा रही है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं। फिल्म की यूएसपी प्रियंका चोपड़ा ही हैं इसलिए उनका हर प्रमोशनलन इवेंट में पहुंचना जरूरी है। लेकिन पीसी के घुटने में चोट लगी हुई है, बावजूद इसके वह अपना काम बखूबी कर रही हैं और हर जगह फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंच रही हैं।

प्रियंका ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "घुटना चोटिल है और दिमाग थका..चलो इस दिन की शुरुआत करें। आह! "अपने चोटिल घुटने पर बर्फ की पट्टी रखकर मैं दिल्ली की यात्रा पर हूं..कल बहुत काम करना है..उत्साहित हूं।"

यशराज प्रोडक्शन की फिल्म 'गुंडे' के गानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा की तिगड़ी लोगों को काफी नयी और रोचक लग रही है।

'गुंडे' की तस्वीरें

फिल्म के गानों ने लोगों को आकर्षित किया है तो वहीं फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ने कहा है कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है क्योंकि यही वो अंतिम फिल्म है जिसकी स्टोरी फिल्मकार यश चोपड़ा ने सुनी थीं। अली ने कहा कि इसलिए मेरे लिए यह फिल्म और भी खास हो जाती है लेकिन यह केवल मेरे लिए ही नहीं बल्कि रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।

इसलिए यह फिल्म प्रियंका चोपड़ा के दिल के बेहद करीब है क्योंकि पीसी को हमेशा अफसोस रहता है कि वह यश चोपड़ा के साथ काम नहीं कर पायीं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि फिल्मी दुनिया में कोई भी अभिनेत्री संपूर्ण नहीं मानी जाती है जब तक कि वह यश चोपड़ा की अभिनेत्री ना बन जाये। लेकिन प्रियंका को वह सौभाग्य नहीं मिल पाया। लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से यश चोपड़ा की स्वीकृति वाली फिल्म में काम करके वह अपना अधूरा ख्वाब पूरा करना चाहती हैं।

मालूम हो कि फिल्म गुंडे में प्रियंका एक कैबरे डांसर के रोल में हैं, फिल्म का यह रोल कि बीते जमाने की डांसर क्वीन हेलेन से प्रभावित है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X