सलमान बना रहे हैं डिजायनर घड़ियां
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अब तक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच 50 करोड़ रुपये का उपहार बांट चुके हैं लेकिन अब उन्होंने इस महंगे शौक से बचने के लिए डिजायनर घड़ियां तैयार करने और उन्हें उपहार में देने का फैसला किया है।
सलमान ने अपनी मां की सलाह पर यह काम शुरू किया है। इसके लिए उन्होंने अपने परिवार द्वारा चलाई जा रही सहायतार्थ संस्था 'बींग ह्यूमन' को इन घड़ियों का निर्माण करने का काम सौंपा है।
सलमान द्वारा तैयार सबसे पहली डिजायनर घड़ी का तोहफा मिला बोनी कपूर की फिल्म 'वांटेड' में उनके साथी कलाकार असीम मर्चेट को। असीम ने कहा, "सलमान ने मुझे अपने द्वारा तैयार घड़ी भेंट की है। यह घड़ी कमाल की है। यह इतनी लाजवाब है कि मैं इसे स्विस बेइटलिंग घड़ियों से किसी भी मायने में कम नहीं मानता।"


Click it and Unblock the Notifications