Pathaan: सेलिब्रिटी डिजाइनर शालीना नैथानी ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की स्टाइलिंग पर किया कमेंट

By Filmibeat Desk
designer-shaleena-nathani-decodes-styling-shahrukh-khan-deepika-padukone-in-song-jhoome-jo-pathaan

Pathaan: पठान को भारत की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ये मेगा बजट एक्शन फिल्म यशराज फिल्म्स की महत्वाकांक्षी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। पिछले ही हफ्ते निर्माताओं ने इस फिल्म के दूसरे गाने झूमे जो पठान को रिलीज़ किया, जिसमें शाहरुख खान और दीपिका के बीच एक जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई गई है।

इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका की स्टाइलिंग को लेकर काफी चर्चा हो रही है। लिहाजा, पॉपुलर स्टाइलिस्ट शालीना नैथानी ने गाने के स्टाइल को डिकोड करते हुए बताया, "इस गाने को हम बाकी गानों से काफी अलग रखना चाहते थे। यह एक स्ट्रीट सॉन्ग है, जो अधिक ग्रन्जी और एलिवेटेड कैज़ुअल स्टफ वाइब दे रहा है। यहां बहुत सारी मिक्स और मैच करने वाली चीज़े है जो सच में मुझे पसंद है।"

वह कहती हैं, "मुझे लगता है कि यह वास्तव में अच्छा था क्योंकि हमने डांस मूव्स और उसकी वाइब देखने के अलावा गाने के मिजाज को महसूस किया है। हमें ऐसी चीजें लानी थीं जो डांस को लय में लाने में मदद कर सके और वह सब कुछ जो थोड़ा आसान और अच्छा हो।"

झूमे जो पठान में दीपिका और शाहरुख दोनों को शालीना ने स्टाइल किया था। उन्होंने बताया की, "दीपिका के लिए हमने सिर्फ एक सफेद टॉप, एक रिप्ड जींस और बहुत ही कूल बूट्स को रखा है.. वहीं, शाहरुख के लिए हम थोड़ा ड्रामा चाहते थे..वो टी-शर्ट और शर्ट्स में बहुत ज्यादा कूल दिखे हैं।"

शालीना ने आगे कहा, "इसमें स्ट्रीट ग्रन्जी स्टाइल के एलिमेंट शामिल है जो मुझे लगता है कि आजकल हर कोई पहन रहा है। तो, स्टाइल बहुत ही मिलता-जुलता था। कुछ ऐसा जिसे आप देख पाएं, पहन पाएं और जिस तक आपकी पहुंच हो।"

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X