Deepika Padukone और Shahrukh Khan के हॉट लुक और कॉस्ट्यूम पर स्टाइलिस्ट शालीना नथानी ने किया कमेंट

By Filmibeat Desk
designer-shaleena-nathani-comments-on-shahrukh-khan-deepika-padukone-sexy-look-in-besharam-rang

Pathaan: देश की टॉप स्टाइलिस्ट, शालीना नथानी ने फ़िल्म 'पठान' के गाने बेशर्म रंग में शाहरुख़ ख़ान और दीपिका पादुकोण को ग्लैमरस लुक दिया है, जिसकी हर तरफ चर्चा है। यह बात तो साबित हो चुकी है कि दोनों कलाकार फ़िल्म 'पठान' में अपने सबसे हॉट अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। शालीना ने इस राज़ से पर्दा उठाया कि उन्होंने किस तरह इस बेमिसाल स्टाइल स्टेटमेंट को क्यूरेट किया।

शालीना कहती हैं, "ब्रीफिंग की शुरुआत में सिड (सिद्धार्थ आनंद) ने मुझे बताया कि गाने का मिजाज़ क्या है और फ़िल्म में इसकी क्या अहमियत है। यह गाना फ़िल्म की कहानी से जुड़ा हुआ है, जो फ़िल्म का एक ऐसा हिस्सा है जिसमें दीपिका बहुत बेफिक्र नज़र आती हैं। इसके अलावा, दोनों को ऐसा दिखाना था जिस लुक में दर्शकों ने उन्हें पहले कभी नहीं देखा हो।"

वे आगे कहती हैं, "सच कहूं तो सिड के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि, वे मुझे सारी बातों को संक्षेप में बताते हैं और फिर सारी जिम्मेदारी मुझे सौंप देते हैं। यह बात किसी भी रिश्ते में काफी मायने रखती है जहां आप दूसरे व्यक्ति पर भरोसा जताते हैं। उन्होंने मुझे पूरी आज़ादी दी और मुझ पर बहुत भरोसा किया.. और इसी वजह से हम सभी इस फ़िल्म में अपना सबसे बेहतर परफॉर्मेंस देने में सफल रहे।"

शाहरुख- दीपिका का एटीट्यूड वाकई लाजवाब है

शाहरुख- दीपिका का एटीट्यूड वाकई लाजवाब है

शालीना आगे कहती हैं, "मेरी दिली तमन्ना थी कि मैं इस गाने को इस तरह से बनाऊं, जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा हो। मैं चाहती थी कि उनके कपड़े बहुत अलग हों, जैसा कि आप आमतौर पर इस तरह के गानों में देखते हैं। उन्होंने जो स्विमसूट पहने हैं, और हमने जिन रंगों का इस्तेमाल किया है, सब कुछ बिल्कुल अलग है। मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी, जो लोगों के दिलों में बस जाए। शाहरुख़ के लिए भी हमने थोड़ा एंटी-फिट, कूल शर्ट तैयार किये और बहुत-सी एक्सेसरीज के साथ उन्हें इस अंदाज़ में पेश किया। दोनों कलाकारों का एटीट्यूड वाकई लाजवाब है और वे इन कपड़ों में काफी सहज दिखाई देते हैं।"

मैग्नेटिक पर्सनैलिटी

मैग्नेटिक पर्सनैलिटी

शालीना कहते हैं कि, यह सॉन्ग इस वजह से इतना हॉट नज़र आ रहा है क्योंकि इन कपड़ों को पहनने के लिए उनके पास शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जैसी मैग्नेटिक पर्सनैलिटी थी!

कैजुअल फैशन है

कैजुअल फैशन है

वे कहती हैं, "मैं इस तरह के दो बेमिसाल एक्टर्स को नॉर्मल कॉस्ट्यूम पहनकर तैयार होने के लिए नहीं कह सकती थी.. हॉट अंदाज़ में कपड़े पहनने की बात की जाए तो इस मामले में उन दोनों से बेहतर और कोई नहीं है। हमने इस गाने को सिर्फ एक डांस नंबर की तरह नहीं देखा, बल्कि हमने इसे एक मूड के रूप में देखा। इस गाने में इन सभी चीजों को शामिल किया गया जो मेरे लिए वाकई बड़ी अच्छी बात थी, इसलिए उनके कपड़े भी ऐसे लग रहे थे जिसे कोई लड़की या लड़का सामान्य तौर पर पहन सकता है। इस तरह, यह मेरे लिए थोड़े ऊंचे दर्जे का कैजुअल फैशन था।"

पठान

पठान

'पठान' भारत की अब तक का सबसे बड़ी एक्शन फिल्म है। यशराज फ़िल्म्स की जबरदस्त एक्शन से भरी 'पठान' आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें शाहरुख़ ख़ान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ के लिए तैयार है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X