..................... designer saree: wear designer saree collection like Shilpa Shetty, you will look beautiful - Hindi Filmibeat

पहन ली शिल्पा शेट्टी जैसी साड़ी तो हर कोई कहेगा भाभी नंबर 1, लुक्स की होगी जमकर तारीफ

designer saree

Designer Saree Blouse Collection: साड़ी ब्लाउज का फैशन कभी भी आउट नहीं होता। आए दिनों कोई ना कोई नई डिजाइन आ ही जाती है जिससे साड़ी का लुक बहुत ही शानदार लगता है। अगर साड़ी सिंपल है तो चलेगी, लेकिन ब्लाउज सिंपल है तो लुक कंप्लीट नहीं लगता। इसीलिए अगर आपके पास साड़ियों का अच्छा कलेक्शन है तो आप इन साड़ियों को साथ बनवाएं स्टाइलिश ब्लाउज जिसे पहनकर आपका लुक लगेगा बहुत ही खूबसूरत।

वी-नेक फुल स्लीव्स ब्लाउज
आजकल वी (V) नेक गला काफी फैशन में है। इस तरह का गला साड़ी की खूबसूरती को बढ़ा देता है। इस तरह के ब्लाउज के साथ ही आप नेट की स्लीव्स भी लगवा सकती हैं। ऐसा करने से ब्लाउज का लुक बहुत ही खूबसूरत लगता है। इस तरह के ब्लाउज के स्लिम महिलाओं के साथ ही एक्स एल साइज पहनने वाली महिलाएं भी ट्राई कर सकती हैं।

बंद गला ब्लाउज
इस तरह के ब्लाउज भी देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। कट स्लीव्स के साथ ही आप बंद गले का ब्लाउज बनवा सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज शिमरी साड़ी या नेट की साड़ी पर काफी खूबसूरत लगते हैं। इस तरह के साड़ी ब्लाउज के साथ आप लाइट ज्वैलरी ही कैरी करें। यह आपके लुक को कंप्लीट करेगा।

स्क्वायर नेक ब्लाउज

अगर आपकी साड़ी ऑर्गेंजा साड़ी है तो आप स्क्वायर नेक ब्लाउज पहन सकती हैं। इस तरह के नेक के साथ आप स्ट्रैप स्लीव्स बनवा सकती हैं। क्योंकि इस तरह की स्लीव्स से लुक काफी खूबसूरत आता है। इस तरह के ब्लाउज के साथ ही हैवी ज्वैलरी भी कैरी कर सकती हैं।

फुल स्लीव्स ब्लाउज
अगर आपकी साड़ी बॉर्डर वाली है तो आप इस तरह के फुल स्लीव्स ब्लाउज पहन सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज के साथ आप कम ही ज्वैलरी कैरी करें। खास बात यह होती है कि इस तरह के ब्लाउज देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इसे पहनकर ग्रेस बहुत अच्छा आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X