हिरोइन की तरह दिखना है खूबसूरत तो पहनें दीपिका पादुकोण की तरह साड़ियां, देखते ही लोग बोलेंगे- वाह

Designer Saree: सबसे खूबसूरत आउटफिट में आती है साड़ी। जी हां, भारत में खासतौर पर साड़ी की हजारों वैरायटियां हैं। सिल्क, कॉटन, कॉटन सिल्क, शिफॉन, जॉर्जेट, लिलेन से जैसी कई तरीके की साड़ियां मिलती हैं। वहीं एक सिंपल साड़ी को महिलाएं कई अनोखे तरीके से पहनकर साड़ी की खूबसूरती को बढ़ा देती हैं। साड़ी के साथ ही ब्लाउज भी ओवरऑल लुक को कंप्लीट करते हैं।
शादी हो या फंक्शन, कॉकटेल पार्टी हो या कीर्तन हर छोटे बड़े फंक्शन में साड़ी पहनी जाती है। अगर आप को भी साड़ी पहनने का शौक है तो इंतजार किस बात का। देखते हैं दीपिका पादुकोण की कुछ स्टाइलिश साड़ियां जिससे आपके फंक्शन में भी चार चांद लग जाएंगे।
चुनरी प्रिंट साड़ी
चुनरी प्रिंट की साड़ी महिलाओं को बेहद पसंद आती है। इस तरह की हैवी लुक की साड़ियां आप शादी में भी पहन सकती हैं। खास बात यह है कि आप इस हैवी साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज और हैवी ज्वैलरी भी कैरी कर सकती हैं। यह पहनकर आपका ओवरऑल लुक काफी खूबसूरत दिखेगा।
कॉकटेल लुक साड़ी
अगर आप किसी कॉकटेल पार्टी में जा रही हैं और आप कुछ नया और स्टाइलिश पहनना पसंद करती हैं तो आप दीपिका की तरह इस तरह की सिंपल शिमर साड़ी पहन सकती हैं। इसी के साथ ही खूबसूरत बन आपको परफेक्ट लुक देगा।
बनारसी साड़ी
अगर आप कुछ ट्रेडिशनल पहनना चाह रही हैं तो आप बनारसी साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ ही आप खूबसूरत नेकलेस और बन बना सकती हैं। इस तरह की साड़ियां नाइट फंक्शन में काफी खूबसूरत दिखती हैं।
नेट फ्रिल साड़ी
इस तरह की नेट फ्रिल साड़ी देखने में तो काफी खूबसूरत लगती है और यह पहनने में भी काफी लाइट होती है। आप सिंपल फ्रिल साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज पहन सकती हैं। लाइट ज्वैलरी आपके लुक को कंप्लीट करेगी।
पर्ल वर्क साड़ी
इस तरह की साड़ियां काफी क्लासी लगती हैं। सिपंल साड़ी के साथ ही हैवी पर्ल नेकलेस पहन सकती हैं। इस तरह का लुक आज कल काफी ट्रेंड में है।


Click it and Unblock the Notifications











