फैशन जगत पर फिर बनेगी फिल्म
फिल्मकार मधुर भंडारकर ने जब फैशन उद्योग को केंद्र में रखकर 'फैशन' फिल्म बनाई थी तो हर जगह इसकी चर्चा हुई थी लेकिन डिजाइनर राहुल जैन को भंडारकर की यह फिल्म पसंद नहीं आई। वह अब फैशन उद्योग को लेकर एक नई फिल्म बनाने जा रहे हैं।
जैन ने कहा कि वह अपनी प्रस्तावित फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर को शामिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उनकी ख्वाहिश फिल्म का निर्देशन करना रही है।
जैन ने कहा, "भंडारकर की फिल्म बेहद बुरी थी। मुझे उनकी फिल्म पसंद नहीं आई। मैं फैशन विषय पर एक अलग फिल्म तैयार करूंगा।" उन्होंने कहा कि वह अपनी फिल्म में फैशन उद्योग के दर्द को बयां करेंगे।
More from Filmibeat
फैशन बॉलीवुड मधुर भंडारकर राहुल जैन शाहिद कपूर bollywood fashion madhur bhandarkar rahul jain shahid kapoor


Click it and Unblock the Notifications











