Designer Blouse: पतली लड़कियों के लिए परफेक्ट हैं दिशा पाटनी के ये ब्लाउज, पहनते ही तारीफों की लगेगी लाइन

Designer Blouse: ड्रेसेस तो कई तरह की होती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा पसंद की जाती है वो है साड़ी। साड़ी देखने में काफी खूबसूरत लगती है, अच्छी साड़ी के साथ ही अच्छे ब्लाउज का होना भी जरूरी है। अगर साड़ी सिंपल है, लेकिन ब्लाउज स्टाइलिश है तो आपको पूरा लुक कंप्लीट लगता है साथ ही में एक डिजाइनर ब्लाउज आपकी पूरी पर्सनालिटी को निखार देता है। अगर आप के पास साड़ी तो है, लेकिन डिजाइनर ब्लाउज का आइडिया नहीं है तो आप फॉलो करें दिशा पाटनी के ये स्टाइलिश ब्लाउज। इन ब्लाउज को देखकर हर जगह होगी आपकी तारीफ।
स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज
किसी भी सिंपल साड़ी को भी खूबसूरत बना देता है स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन से साड़ी की तो खूबसूरती बढ़ती ही है। साथ ही में आपकी पर्सनालिटी और भी निखर कर आ जाती है। इस तरह के ब्लाउज के साथ आप लाइट ज्वैलरी ही कैरी करें।
फैंसी ब्लाउज डिजाइन
इस तरह के ब्लाउज काफी हटके होते हैं। खासतौर पर इस तरह के ब्लाउज डीपनेक होते हैं। अगर आपके पास शिमरी साड़ी है तो आप इस तरह के ब्लाउज पहन सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज के साथ आप सिंपल लुक ही रखें। या बहुत ही लाइट ज्वैलरी कैरी करें।
डीप वी नेक ब्लाउज
शाइनी या साटन की साड़ी के ऊपर आप वी नेक का ब्लाउज पहन सकती हैं। खासतौर पर सिंपल साड़ी के साथ आप हैवी वी नेक का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। यह आपके लुक को एलीगेंट बना देता है। शादी पार्टी में इस तरह के लुक को फॉलो कर सकती हैं।
ट्यूब स्टाइल ब्लाउज
अगर आप कुछ हटके और ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो आप किसी भी शिमरी साड़ी के साथ ट्यूब स्टाइल का ब्लाउज पहन सकती हैं। यह देखने में बहुत स्टाइलिश लगता है। इस तरह के ब्लाउज के साथ चाहें तो आप हैवी ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











