मेट्रो में शख्स खुद को समझ रहा था तीस मार खान, तभी चचा ने अपनी ताकत से कर दिया चारों खाने चित्त

Metro Viral Video: मेट्रो ट्रेन में आए दिन कोई ना कोई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। लोग आज कल मेट्रो में रील्स बनाने लगे हैं और उन्हीं में से कई वीडियोज लोगों के सामने आते हैं और वो हैरत में पड़ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सामने आया है।
मुंबई मेट्रो में एक कंटेंट क्रिएटर द्वारा दिए गए पुश अप्स चैलेंज को स्वीकार करते हुए एक देसी अंकल का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई क्लिप में अंकल की असाधारण शारीरिक शक्ति सबको हैरान कर रही है और वजह है कि वह बड़ी आसानी से पुशअप्स करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो, जिसे इंस्टाग्राम यूजर भरत रागथी द्वारा पोस्ट किया गया था, इस वीडियो की शुरुआत में उन्हें अलग-अलग तरह के पुशअप्स करते हुए देखा गया और मेट्रो में बैठे बाकी लोग उनको देख रहे थे। पुशअप्स करने के बाद, वह अपने पास खड़े एक देसी अंकल से चुनौती लेने के लिए कहता है। पहले तो मना कर देते हैं, लेकिन यूट्यूबर के कई बार कहने के बाद चचा चुनौती स्वीकार कर ली।
सफेद शर्ट और काली पैंट पहने वह आदमी अपनी जगह लेता है और बड़ी आसानी से कई पुशअप्स लगाता है, जिसे देखकर सभी लोग काफी ज्यादा हैरान हो जाते हैं। वो कुल मिलाकर 30 से भी ज्यादा पुशअप्स करते नजर आ रहे हैं। चुनौती अचानक थी या पूर्व नियोजित, यह कहना मुश्किल है, लेकिन इसने निश्चित रूप से अंकल को इंटरनेट यूजर्स से तारीफें हासिल की।
शेयर किए जाने के बाद से, क्लिप को लाखों बार देख गया और इस वीडियो पर ढेर सारे लाइक्स और कमेंट मिले। पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, "अंकल - अपने बाप को भेज, तेरे बस की नहीं है।", दूसरे ने कहा- "चाचा की तरह बनो.. शांत, मैच्योर, बुद्धिमत्ता, कोई दिखावा नहीं।"
एक ने लिखा- "अंकल का फॉर्म अब तक देखा गया सबसे परफेक्ट है.. जीरो एल्बो मूवमेंट परफेक्ट चेस्ट टारगेट मांसपेशियां.. आपका वाला गलत फॉर्म था.. अंकल का फॉर्म 99% ठीक था और आपका 30% है.. अंकल कहीं ज्यादा मजबूत हैं और तुमसे भी ज्यादा पुशअप्स किए हैं अंकल ने.. उनके पैरों को भी देखो.. पूरे बंद..।


Click it and Unblock the Notifications