'देसी मैजिक' मेरे लिए मैजिक साबित होगी: अमीषा पटेल

बॉलीवुड में एक फंडा काफी मशहूर है कि जिनकी फिल्में ना चलें तो उन्हे फिल्म निर्देशन उतर जाना चाहिए, सफलता कदम चूम लेगी। राकेश रौशन से लेकर अभिषेक कपूर तक इसका सफल उदाहरण है, जिनके अभिनय की गाड़ी को तो पब्लिक ने नहीं पूछा लेकिन निर्देशन को पलकों पर बिठाया।

कुछ ऐसा ही सोचकर फिल्म निर्माण में उतरी हैं फिल्मी अभिनेत्रियां। प्रीति जिंटा के बाद प्रोडक्शन में हाथ आजमा रही हैं अमीषा पटेल, जो कि देसी मैजिक फिल्म को लेकर लोगों के सामने आ रही हैं, ने दावा किया है कि इस फिल्म के बाद उनका अच्छा वक्त शुरू हो जायेगा।

लोगों की मानसिकता इस फिल्म के बाद उनके प्रति बदल जायेगी। अमीषा पटेल खुद को काफी समझदार और परिपक्क अदाकारा मानती है, जिसकी कद्र बॉलीवुड ने नहीं की।

अमीषा ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म देसी मैजिक में सेक्स, एक्शन, कहानी और इमोशन का जबरदस्त ड्रामा है औऱ वह सब कुछ मौजूद है जिसके कारण आज की फिल्में हिट होती है।

अमीषा पटेल शायद यह भूल गयी हैं कि इस तरह की बातें प्रीति जिंटा ने भी की थी, लेकिन उनकी फिल्म इश्क इन पेरिस.. को खरीदने वाला कोई नहीं है। कहीं अमीषा का भी यह हाल ना हो। आपको बता दें कि इस फिल्म में अमीषा के साथ अभिनेता जायद खान और रणधीर कपूर काम कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X