अब बिग बॉस पर फिल्म बनाएंगे देसी ब्वॉय अक्षय कुमार

अपनी फिल्म देसी ब्वॉज़ के प्रमोशन पर लगे अक्षय अब बॉलीवुड की एक ही तरह की फिल्मों के लिए काम करते हुए थक चुके हैं। वो अब कुछ अलग ही तरह की रियेलिटी पर बेस्ड फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्हें इसके लिए बिग बॉस की कहानी कुछ ज्यादा ही पसंद गयी है।
कहा जा रहा है कि वो इस फिल्म को खुद के प्रोडक्शन हाउस हरी ओम प्रोडक्शन के तले बनाने की सोच रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ कई और एक्टर और एक्ट्रेस नज़र आ सकते हैं। इस फिल्म के लिए फॉर्मल तरीके से बात चीत भी हो गयी है।
इस फिल्म की कहानी बिग बॉस की कहानी के ही तरह होगी हो सकता है अक्षय इस फिल्म में होस्ट बने नज़र आएं। खैर आज तक अक्षय ने सिंग इज़ किंग, एक्शन रिप्ले, खट्टा मिठा, और स्पिडी सिंह को प्रोड्यूज़ किया है इसके अलावा इनकी आने वाली फिल्म खिलाड़ी 786 को भी प्रोड्यूज़ करेंगे। इस फिल्म में हिमेश भी नज़र आने वाले हैं। जो दीवाली तक रिलीज़ हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











