VIDEO: अनुष्का शर्मा पर बना ये वीडियो बद्तमीज़ी की हद है!
अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह स्टारर दिल धड़कने दो ने रिलीज़ के बाद काफी अच्छा बिज़नेस किया। लेकिन बॉलीवुड में बनी हर चीज़ का मज़ाक उड़ाना अब एक प्रथा हो गई है जिसे अंग्रेज़ी में SPOOF कहा जाता है। या फिर सेलिब्रटी का मज़ाक उड़ाया जाए और उसे ROAST कह दिया जाता है। इसे हर कोई मज़ाक ही समझता है और अच्छे तौर पर लेता है। लेकिन शायद इसकी अब कोई लिमिट नहीं रह गई है।
कम से कम दिल धड़कने दो पर बना ये Spoof तो बद्तमीज़ी की लिमिट हैं जहां दोहरे संवाद के साथ अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह के रिलेशनशिप का भी मज़ाक उड़ाया गया। हालांकि ये पहली बार नहीं है। कंगना रणौत स्टारर तनु वेड्स मनु में भी जिम्मी शेरगिल और आर माधवन का ऐसा ही मज़ाक उड़ाया था। ----> [तनु वेड्स मनु पर बद्तमीज़ी भरा sPOOF]
कॉमेडी के लिए किसी का मज़ाक उड़ना तब तक ही सही है जब तक आप किसी की निजी ज़िंदगी पर ऐसे कटाक्ष नहीं करते जो उनका दिल दुखाए। इस स्पूफ के बारे में आपकी क्या राय है हमें ज़रूर बताइएगा -


Click it and Unblock the Notifications












