नथालिया मेंरी नहीं पूजा भट्ट की खोज है
फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा का कहना है कि इंडो ब्राजील मॉडल नथालिया कौर मेरी तलाश नहीं है बल्कि फिल्म निर्देशक पूजा भट्ट की तलाश है। नतालिया उनकी आने वाली फिल्म डिपार्टमेंट में आइटम नम्बर कर रही हैं।

वर्मा ने बताया कि वह पुरी के जगन्नाथ में थे और तेलुगू फिल्म के लिए लड़कियों को ऑडिशन ले रहे थे। उन्होंने जब नथालिया को देखा तो वे दंग रह गये और तभी उन्हें अपनी फिल्म में लेने का फैसला किया।
उन्होंने कहा, हम पहले सन्नी लियोन को लेना चाहते थे, लेकिन पूजा भट्ट को कुछ परेशानी थी, वह सन्नी को जिस्म 2 से पहली बार लोगों के सामने लाना चाहती हैं। इसी कारण उन्होंने नतालिया को अपनी फिल्म के लिए फाइनल किया। इसलिए नथालिया की तलाश मैंने नहीं की बल्कि पूजा ने की है।
रामू की फिल्म डिपार्टमेंट पुलिस अफसर पर आधारित फिल्म है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और राणा दग्गुबती मुख्य किरदार कर रहे हैं। वैसे वर्मा भी नथालिया के आइटम नम्बर चीनी.. को प्रमोट करने की कोई कसर बाकी नहीं रहने दे रहे हैं।
डिपार्टमेंट नथालिया कौर पूजा भट्ट रामगोपाल वर्मा department nathalia kaur pooja bhatt ram gopal verma


Click it and Unblock the Notifications