लॉच हुआ राम गोपाल वर्मा की फिल्म डिपार्टमेंट का पोस्टर
रामगोपाल वर्मा एक बार फिर अपना प्रिय विषय दर्शकों के सामने लेकर आ रहे हैं जिसमें अंडरवर्ल्ड और पुलिस का चेहरा और भी करीब से दर्शकों को देखने को मिलेगा। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का नाम है 'डिपार्टमेंट' जिसकी पहली झलक एक पोस्टर जारी किया गया है। डिपार्टमेंट का फर्स्ट लुक देखने के लिए क्लिक करें
इस पोस्टर के साथ एक संदेश भी दिखाई दे रहा है जिसमें लिखा है 'Justice is their crime' यानि 'उनके अपराध में न्याय'। इस पोस्टर में संजय दत्त, अमिताभ बच्चन के साथ राणा दग्गुबती भी दिखाई दे रहे हैं।
इस फिल्म के बारे में रामू का कहना है कि इसके पोस्टर में इन तीनों कैरेक्टर को एक साथ दिखाया गया है, ये तीनों ही पॉवरफुल हैं। अमिताभ बच्चन ने ऐसा कैरेक्टर किया है जो जोड़ तोड़ और धोखा देकर अपनी सत्ता चलाने में यकीन करते हैं।
संजय दत्त इसमें महादेव का किरदार निभा रहे हैं। महादेव दोहरे कैरेक्टर वाला इंसान है और वह अपना असली चेहरा छुपाकर काम करता है। राणा दग्गुबती इसमें शिवनारायण बने हैं और उनका भी किरदार निगेटिव है। रामू की यह फिल्म यह 18 मई को थियेटर में प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications











