अपने 2 को लेकर आई बड़ी खबर, मार्च में फ्लोर पर आएगी फिल्म, साथ नजर आएंगी तीन पीढ़ियां
देओल परिवार की तरफ से काफी समय किसी तरह का धमाका नहीं किया गया है लेकिन कुछ समय से उनकी फिल्म अपने 2 चर्चा में चल रही थी। इस फिल्म को लेकर अब एक अपडेट आई है जो कि फैंस के लिए काफी शानदार साबित हो सकती है। खबर है कि अब ये फिल्म फ्लोर पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है, देरी इसलिए हुई क्योंकि बीच में कोरोना काल चल रहा था। खबर है कि अभिनेता धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल अगले साल मार्च में 'अपने 2' की शूटिंग शुरू करेंगे।
मार्च में फिल्म फ्लोर पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म को अनिल शर्मा निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म की बात करें तो पहले रिलीज पारिवारिक ड्रामा 'अपने' की अगली कड़ी है।

इसमें देओल परिवार की तीन पीढ़ियां पहली बार स्क्रीन पर एक साथ काम करती नजर आएंगी क्योंकि इसमें धर्मेंद्र देओल, सनी और बॉबी देओल और सनी देओल का बेटा करण देओल हैं।
करण इसके पहले अपनी फिल्म पल पल दिल के पास में नजर आए थे और इस फिल्म में उनको काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा, 'फिल्म को अब आगे बढ़ा दिया गया है। हम मार्च 2022 तक शूटिंग शुरू करेंगे और इसके लिए हम सभी काफी उत्साहित हैँ।
इसके पहले अपने 2 ने रिलीज होकर कमाल किया था और काफी पसंद की गई थी। धर्मेंद्र की उम्र काफी हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी वो इस फिल्म में काफी महत्वपूर्ण रोल निभाते नजर आने वाले हैँ। सनी देओल को काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











