''नोटबंदी से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा..मैं टैक्स भरता हूं''
आमिर खान ने कहा है कि नोटबंदी के फैसले से उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई क्योंकि उनके पास कोई कालाधन नहीं है।
एक ओर जहां 500-1000 के नोट बंद करने के फैसले को देश के अधिकतर लोग समर्थन कर रहे हैं वहीं आमिर खान भी नरेंद्र मोदी के इस फैसले के पक्ष में हैं। आमिर खान ने कहा है कि नोटबंदी के फैसले से उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई क्योंकि उनके पास कोई कालाधन नहीं है।

आमिर ने कहा कि मैं हमेशा कर अदा करता हूं और क्रेडिट कार्ट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करता हूं। उन्होंने कहा, कि मेरे जितने भी खर्चे हैं, सारे क्रेडिट कार्ड से या चेक से होते हैं, इसलिए नोटबंदी से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा है। इसी के साथ आमिर ने लोगों से मोदी के इस फैसले को समर्थन देने की भी अपील की है।
''कोई मुझे सुपरस्टार नहीं कहता....''
आमिर ने कहा कि मैं जानता हूं कि आम आदमी को परेशानी हो रही है और इसे लेकर मैं उदास हूं। हमारे प्रधानमंत्री ने एक अच्छा पहल किया है और हमें उसका समर्थन करना चाहिए। वहीं आमिर की फिल्म की बात की जाए तो आमिर खान की फिल्म दंगल 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











