बोली दीपिका..मेरे 'वर्जिन' पर सेंसर की कैंची गलत
आम तौर पर शांत रहने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस समय काफी उग्र हो गई हैं क्योंकि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने उनकी आने वाली फिल्म 'फाइंडिंग फेनी' फिल्म में प्रयोग किए गए 'वर्जिन' शब्द पर आपत्ति जताई है।
जानिए हॉट अदाकारा डिंपल ने क्यों की फिल्म 'फांइडिंग फेनी'?
जिसकी वजह से गुस्सायी दीपिका पादुकोण ने बोर्ड के दिशा-निर्देशों को असंगत बताया। दीपिका ने बुधवार को टेलीविजन रियलिटी शो 'सिने स्टार्स की खोज' के सेट पर कहा, "मुझे नहीं लगता कि उनका अनुरोध सही है। मेरा मानना है कि इसका कोई सिस्टम नहीं है। हर छह महीने में नियम बदलते रहते हैं..यहां कथनी और करनी में कोई समानता नहीं है।"
उन्होंने लगता है कि एक फिल्म को आंकते समय हर चीज को एक विशेष दृश्य या फिल्म के संदर्भ में देखना जरूरी है। दीपिका ने कहा, "उन्हें इसे दृश्य और फिल्म के संदर्भ में देखना चाहिए। आप बस एक शब्द उठाकर यह नहीं कह सकते कि 'ओह, हम इस लफ्ज की अनुमति नहीं दे रहे'।"
क्या है यह पूरा मामला इसके लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..


Click it and Unblock the Notifications











